फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: रिश्तेदारी से लौटते समय पुलिया से टकराया बाइक सवार, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना के ग्राम पंचायत गोनौरा के छोटी सिहौली का रहने वाला था युवक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जिगना। ग्राम पंचायत गोनौरा के छोटी सिहौली निवासी आशीष मौर्य (30) की रिश्तेदारी से लौटते समय शनिवार रात मांडा थाना क्षेत्र के महुआरी कला गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। हादसे में मौत हो गई।
विज्ञापन

सूरज मौर्या ने बताया कि छोटा भाई आशीष शनिवार को प्रयागराज जनपद के मांडा के सुरवादलापुर गया था। रात में बाइक से घर लौट रहा था। मांडा थाना क्षेत्र के महुआरी कला गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। बाइक सहित पुलिया के नीचे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर ही मौत हो गई। थानाध्यक्ष मांडा अनिल कुमार ने बताया कि रविवार सुबह घटना की सूचना पर मांडा थाना प्रभारी अनिल कुमार वर्मा, डिघिया चौकी प्रभारी विक्की गुप्ता मौके पर पहुंचे तो जेब से मिले आधार कार्ड से पुलिस ने शव को पहचान कर परिजनों को सूचना दी। आशीष दो भाई दो बहनों में छोटा व अविवाहित था। घर पर रहकर इलेक्ट्रिक मैकेनिक का कार्य करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें