फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: किराया मांगने पर युवती ने ऑटो चालक को पीटा, मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। बरकछा से ऑटो पर बैठक कर पथरहिया पहुंची एक युवती ने किराया मांगने पर ऑटो चालक की जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान युवती की सहेली वीडियो बनाती रही। बाद में युवती ने वीडियो को गाना के साथ सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। ऑटो चालक की तहरीर पर कटरा कोतवाली पुलिस ने दोनों युवतियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

लालगंज थाना क्षेत्र के बहुती बेलहरा गांव निवासी विमलेश कुमार शुक्ल ऑटो चलाता है। उसने बताया कि वह गुलालपुर से आ रहा था। बरकछा के पास प्रियांशू पांडेय और प्रिया नामक दो युवतियां उसके ऑटो पर बैठीं और पथरिया तक आईं। ऑटो से उतरने पर उनसे किराया मांगा तो उन्होंने कहा कि हम स्टूडेंट हैं, किराया नहीं देंगी। उसने किराया देने की जिद की तो एक युवती उसे पीटने लगी। इज्जत के कारण उसने किसी से घटना की चर्चा नहीं की। इस दौरान युवतियों ने उसकी पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। रिश्तेदारों ने उसे फोन कर बताया तो इसकी जानकारी हुई। कटरा कोतवाल अजीत सिंह ने बताया कि ऑटो चालक की तहरीर पर प्रियांशू पांडेय और प्रिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

इनसेट -



इंस्ट्राग्राम पर युवती के कई संवेदनशील वीडियो
आरोपी युवती के कई संवेदनशील वीडियो इंस्ट्राग्राम पर हैं। किसी में वह गाली देते नजर आ रही है तो किसी में बंदूक लहराते हुए। गाली देने वाले उसके वीडियो वायरल हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें