फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पांच डिग्री लुढ़का पारा, गलन से कांपते रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मकर संक्रांति पर मंगलवार को दिनभर बादल छाए रहे और सर्द हवाएं चलती रहीं। इससे अधिकतम तापमान तीन और न्यूनतम पांच डिग्री तक लुढ़क गया। वहीं, गलन बढ़ने के कारण लोग ठिठुरते रहे। पर्व की वजह से सुबह से दोपहर तक बाजारों में चहल-पहल रहा लेकिन शाम होते ही सन्नाटा पसरने लगा। लोग घरों में दुबकने के लिए विवश हो गए।
विज्ञापन

जिले में मंगलवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा। पांच डिग्री न्यूनतम तापमान नीचे आने से गलन बढ़ गई। हवा की गति भी सामान्य से अधिक रही। इससे गर्म कपड़ों के बावजूद लोग कांपते नजर आए। हालांकि दोपहर बाद हल्की धूप नजर आई लेकिन सर्द हवाओं की वजह से नाकाफी साबित हुई। ठंड से राहत पाने के लिए लोग अलाव से चिपके रहे। गलन के कारण आठ बजे के बाद रमईपट्टी-कनौराघाट मार्ग, दो मुहिया-बीरशाहपुर मार्ग, शुक्लहा-धौरुपुर मार्ग, मिर्जापुर-भटौली मार्ग, भरुहना-वाराणसी मार्ग, शास्त्री पुल से विंध्याचल मार्ग पर सन्नाटा सा पसर गया। ऑटो समेत अन्य वाहन भी नहीं थे। इससे बाहर से आने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें