फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं ने जीआईसी के प्राचार्य को घेरा

Sun, 21 Aug 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
अब ट्रेन रोककर प्रदर्शन नहीं करेंगे दबतोरी वासी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजकीय इंटर कालेज में शनिवार को लैपटॉप नहीं मिलने पर छात्राओं ने कड़ी नाराजगी जताते हुए प्रदर्शन किया। मामले की जानकारी होने पर पहुंचे जीआईसी प्राचार्य चंद्रमा प्रसाद ओझा का छात्राओं ने घेराव किया। छात्राओं ने आरोप लगाया कि जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय द्वारा कार्यक्रम स्थगित होने की सूचना नहीं देने से उनकों परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं डीआईओएस फूलचंद्र यादव के नहीं पहुंचने से छात्राओं और अभिभावकों में रोष दिखा।
विज्ञापन



महुवरिया स्थित राजकीय इंटर कालेज परिसर में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार छात्राओं को शनिवार को लैपटॉप वितरण होना था। जिला विद्यालय निरीक्षक फूलचंद्र यादव द्वारा शुक्रवार को आनन-फानन में कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया। कार्यक्रम स्थगित होने की सूचना विभाग द्वारा कई छात्राओं को दी गई है, वहीं दूर की कई छात्राओं को कार्यक्रम स्थगित होने की सूचना नहीं मिल पाई, जो शनिवार को लैपटॉप लेने जीआईसी पहुंची।

जीआईसी पहुंचने के बाद कार्यक्रम स्थगित होने पर छात्राओं और अभिभावकों ने कड़ी नाराजगी जताया और प्रदर्शन करने लगे। उन्होंने प्राचर्य के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनका आरोप थाकि जानबूझ कर उनको परेशान किया जा रहा है। मामले की जानकारी होने पर प्राचार्य चंद्रमा प्रसाद ओझा मौके पर पहुंचे। उन्होंने  समझाया कि कन्या विद्याधन का वितरण भी होना है। लैपटाप और कन्या विद्याधन साथ बांटे जाएंगे। उसके बाद अभिभावकों और छात्राओं ने आंदोलन समाप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें