फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटरियों पर अतिक्रमण जनता हो रही हलकान

Sun, 07 Aug 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
गायब हो गई सड़क
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद की पटरियों पर अतिक्रमण के चलते सड़कें संकरी हो गई हैं। आये दिन सड़कों पर जाम लगता है।  प्रशासन अतिक्रमण हटवा भी देता है, तो कुछ दिनों में फिर कब्जा हो जाता है। इस मर्ज का स्थाई इलाज नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

मिर्जापुर की पटरियों लोगों ने अवैध कब्जा किया गया है। इसमें से कुछ प्रभावशाली लोग है, जिन पर हाथ डालने से नगर पालिका प्रशासन भी परहेज कर रहा है।

वहीं नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों की शह पर कुछ लोगों द्वारा कब्जा किया गया है। नगर पालिका परिषद की पटरियों पर पहले कब्जा किया जाता है। उसके बाद पालिका कर्मियों की मिली भगत से उस पर पक्का निर्माण कराया जाता है। शास्त्रीपुल, लालडिग्गी, मुकेरी बाजार, संगमोहाल, रोडवेज, बसनही बाजार, पक्काघाट, पेटरी चौराहा, गिरधर चौराहा, डंकीनगंज, महुवरिया, तहसील रोड पर आए दिन जाम लगता रहता है। गलियों का हाल तो और भी बुरा है। लोगों ने घर के आगे चबूतरा बारजा बनाकर कब्जा कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें