मड़िहान तहसील क्षेत्र केसेमरा बरहों निवासी पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष की पत्नी गीता देवी को मड़िहान विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी का प्रत्याशी बनाया गया है। रविवार को जारी सूची में उनका नाम दर्ज है।
राजगढ़ ब्लाक के सेमरा बरहो निवासी कांग्रेस के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष सीताराम कोल की पत्नी गीता देवी कोल बीए तक शिक्षित हैं। वर्तमान समय में ब्लाक के माध्यम से दर्जनों समूह संचालित करती है। पंचायत चुनाव में कांग्रेस के समर्थन में राजगढ़ के वार्ड तीन से चुनाव लड़कर 1537 मत प्राप्त किया था। इस अवसर पर राजगढ़ ब्लाक अध्यक्ष शरद मिश्र, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष प्रेमनाथ सिंह, राम गोविंद वैद्य जिला महासचिव कांग्रेस अनु, संजीव कुमार जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस अनु, आदिशंकर त्रिपाठी प्रदेश उपाध्यक्ष कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ उपस्थित रहे।