फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों के बाद भी विंध्याचल में नहीं तैनात हुई जल पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल में गंगा नदी में कई बार नाव हादसा और दर्शनार्थियों के स्नान करते समय डूबने की घटनाओं को देखते हुए जल पुलिस की स्थापना की बात अधिकारियों ने कही। पर आज तक टीम नहीं बनी। पक्केघाट पर जल पुलिस के लिए लगा बोर्ड भी अब हटा दिया गया है।
विज्ञापन

विंध्याचल में गंगा में दुर्घटनाओं को देखते हुए लगभग चार वर्ष पूर्व तत्कालीन पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने जल पुलिस की स्थापना की थी। नवरात्र में वाराणसी से जल पुलिस की तैनाती की गई। पर नवरात्र बीतने के बाद जल पुलिस चली गई। अब तो पक्के घाट पर जल पुलिस लिखा बोर्ड भी हटा दिया गया है। पिछले वर्ष 2021 में विंध्याचल में कई नाव हादसे हुए। एक नाव हादसे में तो मल्लाह परिवार के सदस्य होने के चलते लोग तैर कर किसी तरह बाहर आ गए। पर अखाड़ा घाट पर हुए नाव हादसे में झारखंड से आए एक परिवार के छह लोग गंगा में समा गए। इसमें से पांच के शव नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें