फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: खेत में बने मकान से हो रही थी गांजे की तस्करी, चार अंतराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। पड़री थाना क्षेत्र के कोटवा गांव के पास खेत में बने मकान में पिछले दो वर्ष से गांजा लाकर फुटकर में बेचने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के चार तस्करों को पुलिस ने रविवार रात को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 20 लाख का गांजा और कार बरामद किया। मामले का खुलासा सीओ सदर अमर बहादुर ने सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में पत्रकार वार्ता कर किया।
विज्ञापन

पड़री के कोटवा निवासी संदीप तिवारी का खेत में मकान है। खेत को दो वर्ष पहले विंंध्याचल के अकोढ़ी गांव निवासी दीपक कुमार पांडेय को किराए पर दिया था। दीपक प्रयागराज के हंडिया थाना क्षेत्र के कांगापुर निवासी ओमप्रकाश मौर्या उर्फ गुंडा से गांजा मंगाकर फुटकर में सप्लाई करता था। पिछले दो वर्ष से मकान से गांजे की सप्लाई हो रही थी। मकान मालिक को भी जानकारी थी। नवागत पड़री थानाध्यक्ष अजीत सिंह को मामले की जानकारी हुई। थानाध्यक्ष अजीत सिंह ने फोर्स के साथ रविवार रात को मकान पर दबिश दी। मकान की तलाशी ली गई। तलाशी लेने पर पांच बोरों में रखा 74.500 किलो गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने चार आरोपी दीपक कुमार पांडेय, ओम प्रकाश मौर्या, राजेश कुमार मौर्या, मकान मालिक संदीप तिवारी को गिरफ्तार किया। तस्करों के पास से एक कार भी मिली। सीओ सदर अमर बहादुर ने बताया कि ओम प्रकाश मौर्या मुख्य गांजा तस्कर है। जो उड़िसा से अपनी कार में गांजा छिपाकर लाता था। संदीप तिवारी के मकान में छोटे-छोटे पैकेट बनाकर दीपक कुमार पांडेय सप्लाई करता था। ओम प्रकाश के साथ रिश्तेदार राजेश मौर्या निवासी रानीबारी थाना लालगंज भी शामिल थ।
गांजे की सप्लाई पर एक किलो पर 500 रुपये कमीशन
गांजे को लाने वाले को 500 रुपये प्रतिकिलो मिलता था। महीने में डेढ़ क्विंटल के करीब गांजे की सप्लाई हो जाती थी। जब्त गांते की अनुमानित कीमत 20 लाख रुपये और बरामद कार 10 लाख रुपये की बताई जा रही है।
विज्ञापन


......................................
आरोपियों पर पहले भी दर्ज है मुकदमें
गांजा तस्करी के आरोपी ओम प्रकाश मौर्या पर प्रयागराज के हंडिया, भदोही के औराई में एनडीपीएस एक्ट और गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज है। राजेश कुमार मौर्या पर कटरा कोतवाली, लालगंज में भी मुकदमा दर्ज है। मकान मालिक संदीप तिवारी को मामले में बचाने के लिए कई सफेदपोश लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें