विंध्याचल। माता विंध्यवासिनी के दरबार में भक्तों को अब मुफ्त वाई-फाई की सुविधा मिलेगी। सोमवार को प्रदेश सरकार के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने विंध्य कॉरिडोर में इस सेवा का शुभारंभ किया।
दोपहर में विंध्याचल पहुंचे कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन किया। इसके बाद मंदिर कॉरिडोर के लाॅन में नगर पालिका की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुफ्त वाई-फाई सेवा का शुभारंभ किया।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि वह बचपन से ही मां के दरबार में आते रहे हैं। यहां सेवा करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। विंध्य धाम को डिजिटल करने और फ्री वाई-फाई की सुविधा प्रदान करने का नगर पालिका का प्रयास सराहनीय है।
इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी ने विंध्य धाम में लगे वाई-फाई से 1 घंटे तक 5 जीबी डाटा लोग निशुल्क उपयोग कर सकेंगे।
इस दौरान मझवां से भाजपा विधायक शुचिस्मिता मौर्या, जगदीश सिंह पटेल, सुधाकर मिश्रा, एडीएम शिव प्रताप शुक्ला, ईओ गोवा लाल, मणि शंकर मिश्रा, राकेश शुक्ला, शरद उपाध्याय आदि थे।