फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: आंगनबाड़ी सहायिका चयन प्रक्रिया में फर्जी कर्मचारी गिरफ्तार

विज्ञापन
आंगनबाड़ी सहायिका के चयन प्रक्रिया के दौरान फर्जी कर्मचारी बन कर धोखाधड़ी करने के आरोपी विरेंद्
विज्ञापन
नगर के राजा विजयपुर कोठी स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय में चल रही भर्ती प्रक्रिया
विज्ञापन

मिर्जापुर। नगर के राजा विजयपुर कोठी स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय में आंगनबाड़ी सहायिका चयन प्रक्रिया के दौरान फर्जी कर्मचारी बनकर धोखाधड़ी के आरोपी तरकापुर निवासी विरेंद्र भारती को पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेशी करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र में आंगनबाड़ी सहायिका के 88 पद रिक्त हैं। राजा विजयपुर कोठी स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय में भर्ती प्रक्रिया चल रही है। भर्ती प्रक्रिया में फर्जी कर्मचारी बनकर पत्रावली देखने की जानकारी मिलने पर अधिकारियों ने पहुंचकर जांच की। जिला कार्यक्रम अधिकारी दुर्गेश कुमार ने बताया कि बाल विकास परियोजना कार्यालय में एक बाहरी व्यक्ति सहायिकाओं के चयन संबंधी पत्रावली देख रहा था। वह सरकारी कर्मचारी की तरह बैठकर सूची देख रहा था और किसी को फोन कर आइए, मिलिए जैसे शब्द कह रहा था। साथ ही धमकी दे रहा था कि न आने पर नाम कट जाएगा। इसकी जानकारी मिलने पर सीडीपीओ को जांच करने के निर्देश दिए गए। इसके बाद शहर कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि नगर क्षेत्र की भर्ती प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है, इसलिए यह संवेदनशील मामला है। जांच के बाद ही तथ्य सामने आएंगे। शहर कोतवाल दयाशंकर ओझा ने बताया कि जिला कार्यक्रम अधिकारी दुर्गेश कुमार की तहरीर पर आंगनबाड़ी सहायिका चयन प्रक्रिया के दौरान फर्जी कर्मचारी बनकर धोखाधड़ी करने और धमकी देने के आरोप में तरकापुर निवासी विरेंद्र भारती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें