कटरा कोतवाल अजय सेठ ने बताया कि दो बाइक की भिड़ंत में दो लोगों की मौत हुई है। एक युवक घायल है। उसका उपचार ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। मड़िहान, मड़िहान थाना क्षेत्र के राजापुर के पास सड़क हादसे में बाइक सवार विजय कुमार (59) घायल हो गए। मड़िहान सीएससी पर उनका उपचार कराया गया।
तीसरी घटना में सोनभद्र की मूर्तियों में हुई। सोनभद्र के मूर्तियां निवासी अमर शर्मा 22 का मड़िहान के कलवारी में कपड़े की दुकान है। वह दुकान बंद कर अपने घर जा रहा था । सोनभद्र के मूर्तियों के पास बाइक सवार संजय (21) निवासी पतेरी से टक्कर हो गई। दोनों घायल हो गए। दोनों को उपचार के सीएससी मड़िहान लाया गया।
सीएचसी के डॉ. आरएस वर्मा ने बताया कि हादसे में घायल अमर की मौत हो गई है।
चुनार क्षेत्रांतर्गत कैलहट बाजार के पास ट्रैक्टर व ऑटो रिक्शा में टक्कर हो गयी। जिसमें सवार चंदा देवी (32) पत्नी जयप्रकाश, अमृता (7) पुत्री जयप्रकाश, प्रियंका देवी (24)पति शिवप्रकाश वर्ष निवासिनी ग्राम घरवासपुर थाना अदलहाट व पूजा पुत्री (20) जोखन निवासिनी ग्राम कटेशर थाना रामनगर जनपद वाराणसी घायल हो गये।
घायलों को उपचार में लिए अस्पताल भेजवाया गया। जहां इलाज के दौरान प्रियंका देवी की मौत हो गई। चुनार कोतवाल नरेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर की टक्कर से ऑटो सवार महिला की मौत हो गई। तीन लोग घायल हैं।