जिले में शुक्रवार को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 77वीं जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी का 21 वीं सदी का सपना तब तक अधूरा है जब तक केंद्र व प्रदेश में कांग्रेस की सरकार नहीं बनती।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं मिर्जापुर के प्रभारी उज्जवल शुक्ला ने उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि यह सपना पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी व उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी के नेतृत्व में पूरा होगा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने कहा कि हमको भी उनके साथ मौका मिला था।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिव कुमार पटेल ने राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर कहा कि जिले की 105 न्याय पंचायत में राजीव गांधी की जयंती बड़े धूमधाम के साथ सार्वजनिक स्थलों की साफ सफाई करके लोगों ने मनाया। नरायनपुर ब्लॉक के कोलना ग्राम पंचायत में गुलाब चंद्र पांडेय ने प्रभात फेरी निकाल कर लोगों को जागृत किया। गैपुरा चौराहे पर से प्रभात फेरी निकाली गया। कार्यक्रम में छानबे विधानसभा के प्रभारी अमिताभ पांडेय, प्रवक्ता छोटे खान, भूपेंद्र शुक्ला, मनीष दुबे, जगदीश्वर दुबे, जनार्दन पाठक, डॉ छवि राजपाल, द्वारका पाल आदि थे। मझवा विधानसभा क्षेत्र में अस्पताल में फल वितरण किया गया। मझवा के प्रभारी जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव संजय दुबे, मझवा ब्लाक अध्यक्ष राजन उपाध्याय, सुनील राय, अखिलेश सिंह, नरेंद्र नाथ श्रीवास्तव, मुन्ना मिश्रा आदि थे। इसी प्रकार बाजीराव कटरा और देहात कोतवाली के इटवा चौराहे स्थित पूर्व नपाध्यक्ष दीपचंद्र जैन के आवास पर मनाया गया। कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के शहर अध्यक्ष विक्रम जैन, संतोष, कृष्णा जायसवाल, जटाशंकर, नीरज तिवारी, आशुतोष कसेरा, आशीष सिंह, प्रदीप जैन, सौरभ, संदीप घई, विशाल जैन आदि थे।
कैडेटों को मिला प्रमाणपत्र
मिर्जापुर। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती को सदभावना दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर राजकीय पालीटेक्निक में एनसीसी बी, प्रमाण पत्र के कैडेटों को बी, प्रमाण पत्र प्रधानाचार्य ई राकेश वर्मा ने वितरित किया। विभागाध्यक्ष विद्युत अजय कुमार, कैप्टन घनश्याम सिंह, रणजीत कुमार, दीपचन्द, अमरनाथ, दिनेश व शुभम राय आदि मौजूद रहे।
चील्ह विकास खंड कोन के मिश्रधाप गांव में शुक्रवार को जय भारत महासंपर्क अभियान दूसरे दिन उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव अर्चना चौबे के नेतृत्व में प्रभातफेरी निकाली गयी। इस दौरान भारतरत्न व पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के 77वीं जयंती पर उन्हें नमन किया।
अर्चना चौबे ने कहा देश के नवनिर्माण में राजीव को देश कभी भुला नहीं जा सकता। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव व मिर्जापुर प्रभारी उज्ज्वल शुक्ला ने कहा भारतीय जनता पार्टी जाति व धर्म की आड़ में प्रदेश की जनता को सड़क पर लाने का काम किया है। जिसका परिणाम बेरोजगारी, महंगाई और बर्बाद अर्थव्यवस्था है। इस दौरान मंजू मिश्रा, रोहित मिश्रा, परानू माझी, भरत माझी, धर्मेंद्र, पट्टर प्रजापति, राधेश्याम, मुन्नी माता प्रसाद आदि मौजूद रहे।