फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: वन निगम 28 हजार श्रमिकों को देगा रोजगार

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। वन निगम के महाप्रबंधक (कार्मिक) प्रयागराज सुजोय बनर्जी ने बुधवार को हलिया वन क्षेत्रों का दौरा कर तेंदू कल्चर कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तेंदू पत्ता की कटाई एवं छंटाई कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि तेंदू पत्ता के जरिए ज्यादा से ज्यादा गरीब परिवारों को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। वन निगम की ओर से क्षेत्र में 28 हजार लोगों को रोजगार प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन

फड़ों पर तेंदू पत्ते के नकद भुगतान पर उन्हाेंने कहा कि कार्ड धारक श्रमिकों के खाते में सीधे पैसा भेजा जाएगा। उन्होंने कहा 50 तेंदू पत्ते की गड्ड़ी तैयार कर श्रमिकों को 1800 रुपये प्रति हजार की दर से भुगतान किया जाएगा। प्रभागीय वनाधिकारी तापस मिहिर ने बताया जंगल से बीड़ी पत्ता तोड़ने के लिए गरीब परिवारों को छागल भी वन निगम की ओर से उपलब्ध कराया जाएगा। श्रमिकों का शोषण न हो, इसलिए केवल सरकारी एजेंसी ही तेंदू पत्ता खरीदेगी। महाप्रबंधक को डीएफओ कैमूर ने बताया कि 15 जून तक गर्मी के मौसम में नए पत्ते उग आएंगे। विभाग की ओर से ही इसका तोड़ान कराया जाएगा। इस दौरान वन क्षेत्र अधिकारी अवध नारायण मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें