फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: गंगा में बाढ़ वेलवन-कठिनई मार्ग डूबा, कई गांवों का संपर्क टूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। गंगा में बाढ़ का पानी मंगलवार को पहाड़ी ब्लॉक के वेलवन-कठिनई मार्ग पर पहुंच गया। इससे कठिनाई, सिंधोरा, सरैंया और बेलवन चंडिका समेत कई गांवों का संपर्क टूट गया। मंगलवार को 24 घंटे में 73 सेंटीमीटर बढ़कर जलस्तर 74.20 मीटर पहुंच गया। तीन सेंटीमीटर की रफ्तार से गंगा में पानी बढ़ रहा है। गंगा का चेतावनी बिंदु 76.724 मीटर है। इस तरह जलस्तर 2.704 मीटर दूर है।
विज्ञापन

पड़री :
गंगा में पानी बढ़ने से पहाड़ी ब्लॉक के सिंधोरा, सरईया, कठिनई, चंडिका, नान्हुपुर, कनौरा, छटहां, बेदौली आदि गांवो के किसानों की चिंता बढ़ गई है। राकेश पांडेय, मनसा तिवारी, मोहन तिवारी, राजकुमार ओझा आदि ने बताया की खेतों की तरफ पानी बढ़ रहा है। इससे उनकी फसल नष्ट हो सकती है। चेतगंज :
डीएम ने हरसिंहपुर घाट पर बाढ़ राहत चौकी का निरीक्षण कका। कोन ब्लॉक में सबसे पहले हरसिंहपुर, मल्लेपुर गांव बाढ़ के पानी से भरता है। तिलठी, अनिरुद्ध पुर पूरब पट्टी, धौरहरा, खुलूआ, सेमरा, अनिरुद्धपुर पश्चिम पट्टी, मझली पट्टी आदि गांव के सिवान तक गंगा का पानी पहुंच जाता है।
विज्ञापन

चील्ह,
क्षेत्र में अभी गंगा जी अपने पेटा के अंदर हैं। धीरे-धीरे उनका फैलाव खेत की तरफ हो रहा है। चील्ह, मलाधरपुर, भटेवरा, डिगुरपट्टी, दलापट्टी, गडगडी, रामपुर, मुजेहरा, चेकसारी बल्लीपरवा, देवपरवा, कोल्हुवा, गहिया गांव के सिवान तक अभी नहीं पहुंचा है। इसी रफ्तार से पानी बढ़ता रहा तो एक, दो-दिन में सिवान में पानी घुस जाएगा। चुनार : गंगा किनारे बसे भौरही, धौरहरा, समसपुर, नैपुरवां, घुमपुर मोहाना, जलालपुर माफी, गांगपुर, पचेवरा, शिवपुर, टम्मलगंज, बहरामगंज, दरगाह शरीफ, सराय टेकौर, बालूघाट, रामघाट के लोगों की चिंता बढ़ गई है।
कछवां :
क्षेत्र के भटौली पक्का पुल से बरैनी की तरफ बाढ़ का पानी तेजी से बढ़ रहा है, जिससे क्षेत्र के कई गांवों पर खतरा मंडरा रहा है। सीखड़ के तटवर्ती गांवों के लोग भी बाढ़ के डर से परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें