फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बाढ़ नियंत्रण कक्ष की हुई स्थापना

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में बाढ़ से बचाव व राहत कार्य के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। यह कक्ष 24 घंटे कार्य करेगा। यहां शिफ्टवार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने बताया कि डिप्टी कलेक्टर रविशंकर यादव को नियंत्रण कक्ष का प्रभारी बनाया गया है। सहायक प्रभारी आपदा विशेषज्ञ अंकुर गुप्ता को बनाया गया है। इसके अतिरिक्त सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक विशाल सिंह व हर्ष नारायण दुबे की ड्यूटी लगाई गई है। दोपहर दो बजे से रात 10 बजे तक शुभम कुमार व जगदीश कुमार की ड्यूटी लगाई गई है। रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक सतीश कुमार व गौतम कुशवाहा की ड्यूटी लगाई गई है। नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर 05442- 256357 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें