फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएचएम फ्राड में पांच आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र जिले में नेशनल हेल्थ मिशन के खाते से हुए लाखों रुपये के फ्राड के मामले में परिक्षेत्रीय साइबर थाने की पुलिस ने सोमवार को उसमें शामिल पांच अन्य आरोपितों को भी गिरफ्तार किया है। इससे पहले दो आरोपितों को गिरफ्तार गया था। इसमें एक सीएससी संचालक भी शामिल था।
विज्ञापन

सोनभद्र के स्वास्थ्य विभाग के नेशनल हेल्थ मिशन कार्यक्रम के खाते से 77 लाख 60 हजार रुपये के हुए साइबर फ्राड मामले में नौ फरवरी 2021 को अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. विनोद कुमार अग्रवाल ने परिक्षेत्रीय साइबर क्राइम थाने में तहरीर दिया था। तहरीर में उन्होंने बताया कि सोनभद्र के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के खाते आरसीएच, एनसीडी फ्लैक्सी पूल मिशन डीएचएस के खातों से पीएफएमएस पोर्टल पर फर्जी डिजिटल सिग्नेचर के जरिए 77 लाख 60 हजार रुपये का साइबर फ्राड किया गया है। परिक्षेत्रीय साइबर थाने की पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर मामले की विचेचना शुरू की। इस मामले में पुलिस दो आरोपितों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। साइबर थाने की पुलिस मामले की छानबीन कर रही थी। इस बीच मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष श्याम बहादुर यादव, उप निरीक्षक डॉ. चंद्रशेखर यादव ने टीम के साथ आबकारी तिराहा के पास से चार अन्य आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपितों में संजीव कुमार तांती निवासी काजीपुरा, थाना कहलगांव, जिला भागलपुर बिहार, सुमन कुमार तांती निवासी जीएन मुखर्जी रोड गुमती भिकानपुर जगदीसपुर भागलपुर बिहार, वर्षा कुमारी निवासी मसकन्द बरारी चंपानगर नाथनगर भागलपुर बिहार, सुलेखा देवी निवासी मसकन्द बरारीपुरह चंपानगर नाथनगर भागलपुर, सुशील कुमार तांती निवासी काजीपुरा थाना कहलगाव जिला भागलपुर बिहार शामिल हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि सुशील कुमार तांती मुख्य आरोपी के संपर्क में था। उसी ने मुख्य आरोपी को अपने सहित अन्य चार आरोपियों के खाते में धन उपलब्ध कराया था। जिसमें कुल लाख 40 हजार रुपये एनएचएम सोनभद्र से फ्राड का पैसा था। आरोपितों ने खाते से निकाल कर मुख्य आरोपी को यह धनराशि दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें