पुलिस लाइन में वामा सारथी, उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन की तरफ से महिला पुलिसकर्मियों के बीच मिष्ठान प्रतियोगिता कराई गई। अच्छी मिठाई बनाने वाली टीम को सम्मानित किया गया। इसमें काजू कतली बनाने वाली टीम को प्रथम पुरस्कार दिया गया।
उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन वामा सारथी की परिक्षेत्र अध्यक्ष नेहा भारद्वाज की अध्यक्षता में पुलिस लाइन के मनोरंजन कक्ष में मिठाई बनाने की प्रतियोगिता कराई गई। इसमें महिला आरक्षियों ने विभिन्न प्रकार की मिठाईयां बनाई गईं। इस दौरान निर्णायक के रूप में उपस्थित नीलम राय व पल्लवी चौधरी ने महिला आरक्षियों द्वारा बनाई गई मिठाइयों को खाकर उसकी गुणवत्ता व स्वाद का आकलन किया। इसके बाद मिष्ठान प्रतियोगिता में अच्छी गुणवत्ता व स्वादिष्ट मिठाई बनाने वाली टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मिष्ठान प्रतियोगिता में पुलिस लाइन टीम (मिठाई-काजू कतली) प्रथम, थाना हलिया टीम (मिठाई-पेड़ा) द्वितीय व महिला थाना टीम (मिठाई- मावा लड्डू) तीसरे स्थान पर रही।