फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur: विंध्याचल मेले में पूजा सामग्री की दुकान में अचानक लगी आग, सिपाही की सक्रियता से टला बड़ा हादसा

Tue, 09 Apr 2024 02:47 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

विंध्याचल मंदिर में मंगलवार की सुबह से भक्तों का तांता लगा है। नवरात्र के पहले दिन से मेले की शुरुआत भी हो गई है। इसी बीच दोपहर में मेले में पूजा सामग्री की एक दुकान में आग लग गई। 
विज्ञापन
Vindhyachan Dham - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विंध्याचल मेले में पूजा सामग्री की दुकान में मंगलवार की दोपहर में अचानक आग लग गई। आग विकराल रूप धारण करती, इससे पहले ही एक सिपाही ने तत्परता दिखाते हुए उस पर काबू पा लिया। जिसके चलते बड़ी घटना होने से बच गई। 

विज्ञापन


आग लगते ही आसपास के लोगों में हलचल मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। वहीं सिपाही ने हिम्मत दिखाते हुए पानी की बौछारों से आग पर कुछ ही देर में काबू पा लिया। हालांकि दुकान में रखे कुछ सामान जल गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


भोर से विंध्यधाम में लगा भक्तों का तांता
विंध्याचल चैत्र नवरात्र मेले के पहले दिन मंगलवार को मां विंध्यवासिनी के दरबार भोर से ही हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने मत्था टेका। भोर में मंगला आरती के बाद से दर्शन का सिलसिला शुरू हो गया, जो अनवरत चलता रहा। मां विंध्यवासिनी माता मंदिर के परिक्रमा पथ परकोटा की छत पर साधक अनुष्ठान में तल्लीन रहे तो मुंडन संस्कार भी होता रहा। भोर में ही मां विंध्यवासिनी देवी के दर्शन-पूजन के लिए भक्तों का रेला उमड़ पड़ा। विंध्यधाम की सातों गलियों, प्रमुख सड़कों एवं त्रिकोण मार्ग पर भक्तो की भीड़ नजर आई। मेला क्षेत्र के न्यू वीआईपी और पुरानी वीआईपी गली, मां के धाम तक पहुंचने वाली गलियों में श्रद्धालु हाथ में प्रसाद लिए मां का जयकारा लगाते बढ़ रहे थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें