पटेहरा। संतनगर थाना क्षेत्र के पटेहरा कला गांव के पास लालगंज-कलवारी संपर्क मार्ग पर रविवार को रात करीब डेढ़ बजे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इस हादसे में कार चालक समेत दो लोग घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए पटेहरा पीएचसी पहुंचाया गया। वहां से दोनों को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पड़री थाना क्षेत्र के चंदिका निवासी गोपाल तिवारी (43) कार से घर लौट रहे थे। पटेहरा कला गांव के पास लालगंज-कलवारी संपर्क मार्ग पर कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में कार चालक गोपाल तिवारी और एक महिला घायल हो गई। एंबुलेंस एमटी ने बताया कि रविवार को देर रात कार पलटने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे तो गोपाल तिवारी के साथ एक महिला भी घायल थी। दोनों को इलाज के लिए पटेहरा पीएचसी पहुंचाया गया। वहां से दोनों को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. अभिषेक जायसवाल ने बताया की दोनों घायलों का प्राथमिक इलाज कर मण्डलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया।