फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सीएचसी में लगी आग, पीपीई किट जलकर नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल। विंध्याचल सीएचसी परिसर में शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग जाने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के जवानों ने आग बुझाई। आग लगने से कमरों में रखे लाखों रुपये मूल्य के सामान जल गए। कोरोना संक्रमण के दौरान रखी गई पीपीई किट भी जल गए।
विज्ञापन

सीएचसी परिसर में मंडलीय ड्रग वेयर हाउस के सामने बने चौकीदार का कमरा खाली था। उसी में कोराना संक्रमण के दौरान पीपीई किट समेत कई और सामान रखे हुए थे। शनिवार को दोपहर में जब उस कमरे से धुआं निकलने लगा तो वहां मौजूद लोगों ने सीएचसी प्रभारी को सूचना दी। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और विंध्याचल पुलिस को दी। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड के प्रभारी दल-बल के साथ मौके पर कड़ी मशक्कत कर करीब एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड के जवानों ने आग बुझाई। घटना की जानकारी मिलने पर सीएमओ व एसडीएम सदर भी मौके पर पहुंचे। वे आग लगने के कारणों की जानकारी करने में जुट गए। सीएचसी प्रभारी डॉ. संतोष कुमार सिंह ने बताया कि कमरे में कोविड पीपीई किट समेत कई और सामान रखे गए थे। उन्होंने आशंका जताई कि अराजक तत्वों की तरफ से आग लगाई गई। इस मामले की जांच की जा रही है। फायरब्रिगेड के प्रभारी अनिल प्रताप ने बताया कि सीएचसी परिसर में स्थित एक कमरे में आग लगने की सूचना दी गई थी। मौके पर पहुंचे जवानों ने आग बुझा दिया। अब स्थिति सामान्य है। सीएमओ डॉ. सीएल वर्मा ने कहा कि आग से जले सामान बाहर निकलवाए जा रहे हैं। ताकि जानकारी हो सके कि आग से कितने रुपये के सामान जले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें