फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: चहारदीवारी क्षतिग्रस्त दिखने पर डीएम ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
पटेहरा। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने शनिवार को जवाहर नवोदय विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चहारदीवारी क्षतिग्रस्त दिखने पर उन्होंने मौके पर मौजूद प्राचार्य से नाराजगी जताई। उन्होंने सुरक्षा की दृष्टि से प्राचार्य को क्षतिग्रस्त चहारदीवारी का अविलंब निर्माण कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर में ओपन जिम, चिल्ड्रेन पार्क, छह हाईमास्ट लाइट लगवाने की बात कही। इस दौरान एसडीएम मड़िहान युगांतर त्रिपाठी, प्राचार्य डॉ. एसपी त्रिपाठी, उपप्राचार्य राम सिंह, वेद प्रकाश मिश्र, डाॅ. विपिन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें