विकास खंड क्षेत्र के धुरकर ग्राम पंचायत में वित्तीय वर्ष 2020- 21 में दिए गए आवास पूर्ण न होने पर खंड विकास अधिकारी शैलेंद्र सिंह ने सात आवास लाभार्थियों पर मड़िहान थाना में एफआईआर दर्ज कराया है। इस कार्रवाई से आवास लाभार्थियों में दहशत मचा हुआ है ।
ग्राम पंचायतों में झुग्गी झोपड़ी के सहारे गुजर बसर करने वाले गरीबों पर मेहरबान भाजपा सरकार 2024 तक हर गरीब को आवास देकर उनके पक्का मकान में रहने का सपना पूरा करने में लगी हुई है। परंतु खुद लाभार्थी अपना आवास पूर्ण न कराकर अपने गरीबी का मजाक बना रहे हैं और सरकार की मंशा पर पलीता लगा रहे हैं। वित्तीय वर्ष 2020 21 में धुरकर ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत दिए गए सात लाभार्थियों का आवास लगभग एक वर्ष बीत जाने के बाद भी पूर्ण नही हो सका। वही आवास का पैसा भी दूसरे मद में खर्च कर दिया गया। खंड विकास अधिकारी द्वारा बार-बार लाभार्थियों से मिलकर तथा नोटिस देकर आवास को शीघ्र पूर्ण कराने की हिदायत दी गयी। परंतु आवास लाभार्थी उसे नजरअंदाज करते रहे। आखिर मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर खंड विकास अधिकारी शैलेन्द्र सिंह ने आवास पूर्ण न करने वाले सात लाभार्थीयो पर एनसीआर दर्ज कराया है।