फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे पर डांस को लेकर बवाल: शादी समारोह में बराती-घराती में हिंसक झड़प, एक की मौत

Thu, 05 May 2022 10:40 AM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, मिर्जापुर

सार

मिर्जापुर जिले के रामपुर ढबही गांव में बुधवार रात चंदौली से आई बारात में डीजे पर डांस को लेकर  बरातियों और घरातियों में हिंसक झड़प हो गई। मारपीट में घायल बरात पक्ष के एक युवक की मौत हो गई। 
विज्ञापन
डीजे पर डांस को लेकर मारपीट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर जिले के रामपुर ढबही गांव में बुधवार रात चंदौली से आई बारात में डीजे पर डांस को लेकर विवाद हो गया। बरातियों और घरातियों में हिंसक झड़प हो गई। मारपीट में एक बरात पक्ष के कई लोग से घायल हो गए। अस्पताल में उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।

विज्ञापन

 
चंदौली के चकिया बाजार निवासी  काशीनाथ चौहान पुत्र स्व. लालजी चौहान ने गुरुवार सुबह अहरौरा थाने पर तहरीर दी। बताया कि बुधवार रात अहरौरा क्षेत्र के रामपुर ढबही (सगहा) निवासी चंद्रबली चौहान पुत्र छोटे लाल चौहान की पुत्री गुड़िया से उसके पुत्र अभिषेक कुमार की शादी थी।

रात करीब एक बजे डीजे पर डांस को लेकर विपक्षी राकेश चौहान पुत्र भगवान चौहान, राजबली चौहान पुत्र छोटेलाल चौहान निवासीगण रामपुर ढबही  सहित अन्य लोगों द्वारा गाली-गलौज देते हुए मारा-पीटा गया। जिससे संतोष माली पुत्र गोपाल, मनोज चौहान पुत्र राजाराम चौहान, हसनैन पुत्र रियाज, जावेद पुत्र स्व.जुनेश, राजेश चौहान पुत्र भुल्लन चौहान निवासी पचवनिया थाना चकिया जनपद चंदौली सहित अन्य घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

विपक्षियों ने दूल्हे की गाड़ी में तोड़फोड कर जान से मारने की धमकी दी। बरातियों द्वारा घायलों को इलाज के लिए चंदौली ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान घायल जावेद पुत्र स्व. जुनेश की मौत हो गई है। तहरीर के आधार पर थाना अहरौरा पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें