फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंध्याचल: दर्शन करने आए भाजपा विधायक के परिजनों से उलझा दरोगा, बदसलूकी और हाथापाई का आरोप

Wed, 04 May 2022 04:04 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, मिर्जापुर

सार

विंध्याचल पहुंचे उन्नाव से भाजपा विधायक अनिल सिंह ने सुरक्षा ड्यूटी में तैनात एक दरोगा पर बदसलूकी और हाथापाई का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
उन्नाव से भाजपा विधायक अनिल सिंह - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के मिर्जापुर जिले में स्थित विंध्य धाम में बुधवार दोपहर दर्शन-पूजन को लेकर हंगामा हो गया। मां विंध्यवासिनी के दरबार में मत्था टेकने पहुंचे उन्नाव से भाजपा विधायक अनिल सिंह ने सुरक्षा ड्यूटी में तैनात एक दरोगा पर बदसलूकी और हाथापाई का आरोप लगाया। विधायक के अनुसार अपने परिजनों के साथ दोपहर करीब एक बजे न्यू वीआईपी मार्ग से विंध्यवासिनी मंदिर पहुंचे।

विज्ञापन


जहां ड्यूटी पर तैनात दरोगा ने उनके पिता और वाहन चालक से बदसलूकी और हाथापाई की। अनिल सिंह ने कहा कि अगर वाहनों का मंदिर के निकट प्रवेश वर्जित है, तो गाड़ी का चालान कर देते। आर्थिक दंड का निर्धारण कर देते। लेकिन गुंडागर्दी करना कत्तई उचित नहीं है। उन्होंने इस मामले को विधानसभा में भी उठाने की बात कही। 

भाजपा विधायक ने कहा कि मैंने इस संदर्भ में नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह से फोन पर बात की। मैंने अपनी शिकायत उनसे की। पुलिस उच्चाधिकारियों से भी दरोगा की शिकायत करूंगा कि उसके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

नाराज विधायक को मनाने में जुटे रहे थाना प्रभारी

उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों से जानकारी प्राप्त हुई है कि दारोगा तमाम श्रद्धालुओं के अलावा दुकानदारों इत्यादि से आए दिन दुर्व्यवहार करता रहता है। मामले की जानकारी पर थाना प्रभारी नीरज पाठक नाराज विधायक के पास पहुंचे और उन्हें मनाने में जुटे रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें