फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटाखा फोड़ने के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के महेवा गांव में बृहस्पतिवार की रात को पटाखा फोड़ने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों से जमकर लाठी-डंडा चले। इसमें कई लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर एक दूसरे पर मुकदमा दर्ज किया। मारपीट का वीडियो भी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

महेवा गांव निवासी बड़कू सोनकर व दूसरे पक्ष राजाराम बिंद से बच्चों को पटाखा फोड़ने को लेकर विवाद हो गया। विवाद मारपीट में तब्दील हो गया। दोनों पक्षों की ओर से लाठी-डंडा चलने लगा। इसमें एक पक्ष से बल्लू सोनकर, मुन्ना सोनकर, रमाशंकर, राजकुमार और दूसरे पक्ष से राजाराम, राजेश, गणेश घायल हो गए। दोनों पक्षों के घायलों का मंडलीय अस्पताल में उपचार कराया गया। बड़कू सोनकर की तहरीर पर पुलिस ने राजा राम, कृपा शंकर, राजेश, शिवनाथ, पप्पू बिंद, मनोज, गणेश आदि के खिलाफ मारपीट और एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। दूसरे पक्ष से राजाराम बिंद की तहरीर पर बबलू, मुन्नर, बड़कू व रामाशंकर के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें