फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 10 दिन से लापता युवक की हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
जमालपुर। क्षेत्र के हरदी-सहजनी गांव से दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए निकले युवक का 10 दिन से पता नहीं चला। उसके परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। वहीं, पुलिस गंगा में युवक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

हरदी -सहिजनी गांव निवासी सुशील कुमार उर्फ मोनू (28) 10 दिन पहले दोस्तो के साथ पार्टी मनाने के लिए निकला था। पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर खोजबीन में जुटी पर उसका पता नहीं चल रहा है। लापता युवक के बड़े भाई सुनील कुमार ने बताया कि उसका भाई 20 फरवरी को दोस्तो के साथ घर से निकला था।
पार्टी में 20 लोग शामिल थे। पार्टी मनाने के बाद अपने चार साथियों के साथ वापस घर के लिए निकला लेकिन घर नहीं पहुंचा। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज किया, पर अब तक भाई का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले में कई लोगों उठाया है। दो लोगों को एक सप्ताह से पुसि अपने पास रखी है। शनिवार को एसडीआरएफ की टीम चुनार गंगा नदी में खोजबीन की जा रही है। इससे आशंका हो रहा है कि उसके भाई की हत्या कर शव को गंगा नदी में फेंका गया है। थानाध्यक्ष विजय कुमार सरोज ने बताया मामले की जांच चल रही है। युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें