फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बीज गणित और त्रिकोणमिति के प्रश्नों ने छात्रों को उलझाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल के गणित और वाणिज्य विषय की परीक्षा शनिवार को 117 केंद्रों पर हुई। प्रमुख विषय की परीक्षा होने के कारण प्रशासन सतर्क रहा। परीक्षा के बाद छात्रों ने बताया कि बीज गणित और त्रिकोणमिति के प्रश्न काफी कठिन थे। वहीं, दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के नागरिक शास्त्र की परीक्षा हुई।
विज्ञापन

एएसजे इंटर काॅलेज में परीक्षा दे रहे रमाशंकर ने बताया कि संख्या पद्धति वाले प्रश्न तो बहुत अच्छे रहे लेकिन बीजगणित ने कुछ समस्या खड़ी की। राजकीय इंटर कालेज में परीक्षा दे रहे शिवांशु ने कहा कि त्रिकोणमिति के प्रश्न कुछ उलझे रहे लेकिन पेपर अच्छा हुआ है।
सुबह की पाली की परीक्षा में पंजीकृत 25137 में से 23285 परीक्षा में शामिल हुए और 1852 अनुपस्थित रहे। सुबह की पाली में इंटरमीडिएट की व्यवसायिक विषय की परीक्षा थी, जिसमें 715 में से 685 उपस्थित रहे। 30 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की नागरिक शास्त्र और हाईस्कूल के वाणिज्य विषय की परीक्षा थी। नागरिक शास्त्र में 8204 में से 7643 उपस्थित थे। 561 ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें