फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान वापस ले जाने की बात पर केंद्र प्रभारी पर विफरे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
अदलहाट। क्षेत्र के कोलना धान क्रय केंद्र पर किसान से खरीदी गई धान मिलर के पास भेजने के बाद किसान को सोमवार को फोन कर प्रभारी ने दूसरे की धान वापस ले जाने की सूचना पर किसान भड़क गए। किसान ने जिलाधिकारी से इसकी शिकायत की। मामले को संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी ने विभाग को किसान की समस्या का त्वरित कार्यवाही का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के पचेंगड़ा गांव निवासी किसान नागेन्द्र कुमार सिंह 14, व ओम प्रकाश सिंह की ओर से 63 क्विंटल धान 22 जनवरी को क्रय केंद्र पर बेचा था। पावती पत्र केंद्र प्रभारी की ओर से किसानों को दिया गया था। 25 जनवरी को केंद्र प्रभारी ने किसानों को फोन कर धान पोर्टल पर नहीं चढ़ने और अपना धान वापस ले जाने की बात बताई। यह सुनकर किसान आक्रोशित हो उठे। किसानों का कहना है कि जब धान की तौल और पावती पत्र मिल गई तब कैसे पोर्टल पर नहीं चढ़ा। नाराज किसान ने जिलाधिकारी को फोन कर आपबीती सुनाई। जिसपर जिलाधिकारी ने मामले को संज्ञान लेते हुए विभाग को तत्काल किसानो की समस्या का निदान कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी के निर्देश पर क्षेत्रीय विपणन अधिकारी बैक फुट पर आ गए। एएमओ ने किसानों से बातचीत करते हुए दो दिन की मोहलत मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें