फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधेड़ की मौत, नहीं मिला कोई संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कोरोना संक्रमण से एक अधेड़ की लखनऊ में मौत होने पर सोमवार को मिर्जापुर के पोर्टल पर उसे चढ़ाया गया। जिले में सोमवार को कोई भी मरीज कोरोना संक्रमित नहीं मिला। दो के स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया। नौ दिनों में अब तक पांच संक्रमित मिले है। इसमें पांच दिन कोई संक्रमित नहीं मिला। अब तक के कुल संक्रमितों की संख्या तीन हजार 439 हो चुकी है। अब तक तीन हजार 386 के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिले में अब तक 44 मरीजों की मौत हो चुकी है। इस समय नौ एक्टिव केस है। आइसोलेशन में इस समय कोई मरीज नहीं है। चार होम आइसोलेशन में है। बाकी गैर जिले में भर्ती है।
विज्ञापन

कोरोना के नोडल डा. अजय कुमार ने बताया कि सोमवार को एक हजार 715 की रिपोर्ट आई है। इसमें कोई संक्रमित नहीं मिला है। दो के स्वस्थ्य होने पर उनको डिस्चार्ज कर दिया गया। जिले के महुवरियां निवासी 58 वर्षीय एक अधेड़ की 22 जनवरी को लखनऊ के अस्पताल में कोरोना से मौत हुई थी। जिसे सोमवार को मिर्जापुर के पोर्टल पर अपडेट किया गया है। नौ दिनों में पांच मरीज संक्रमित मिले है। जिले में अब तक तीन लाख चार हजार 350 का सैंपल लिया जा चुका है। तीन लाख 647 की रिपोर्ट आई है। एक हजार 703 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक एक लाख 74 हजार 849 की एंटीजन किट से जांच कराई गई है। जिले में इस समय नौ हाट स्पाट है। इसमें छह ग्रामीण और तीन शहर क्षेत्र में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें