फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: खेत में पानी भरते समय करंट लगने से किसान की गई जान

विज्ञापन
लालगंज के धनावल गांव में करंट से मृत मोहन के रोते परिजन। स्रोत- संवाद
विज्ञापन
मिर्जापुर। लालगंज के धनावल गांव में मंगलवार की शाम को खेत में पानी भरने के लिए सबमर्शिबल चालू करने के लिए बोर्ड में प्लग लगाते समय करंट की चपेट में आने से किसान मोहन यादव (45) की मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन खेत पर पहुंचे। किसान को करंट से अलग किया तब तक मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

धनावल निवासी मोहन यादव मंगलवार की शाम को खेत में पानी भरने गए थे। वह सबमर्शिबल चालू करने के लिए प्लग लगा रहे थे। तभी करंट की चपेट में आ गए। करंट लगने से वह खेत में गिरकर तड़पने लगे। गांव के कुछ लोग अपने खेत में काम रहे थे।
उन लोगों ने घटना की सूचना परिजनों को दी। इसके बाद उनको करंट से अलग करने का प्रयास किया। तब तक परिजन भी पहुंच गए। जब तक उनको करंट से अलग किया गया तब तक उनकी मौत हो गई थी। उसे तीन बेटियां और दो बेटे हैं। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि खेत में करंट लगने से किसान की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें