पांच दिन में 500 मीटर के बीच गई दो की जान
कॉरिडोर के लिए बन रही रेल लाइन चालू न होने के पहले ही पांच दिन में लगभग 500 मीटर की दूरी पर ही ठेकेदार के ट्रेन ने दो जान ले ली। इससे लोगों मे रोष है। 22 मई को पाली में चौकीदार रमेशचंद्र विश्वकर्मा की मौत ठेकेदार की ही रेल डीएमटी ट्रेन से हुई थी। वह ट्रेन पीछे की तरफ जा रही थी और हॉर्न भी नहीं बज रहा था। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस बार भी इंजन चालक ने हॉर्न नहीं बजाया।