फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur: रामलीला के मंच पर ही हार्ट अटैक से प्रसिद्ध कलाकार की मौत, निभा रहे थे अद्भुत राजा का किरदार

Thu, 19 Oct 2023 10:29 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

मिर्जापुर जिले के मोहनपुर गांव में रामलीला मंच पर अद्भुत राजा का किरदार निभा रहे कलाकार अचेत होकर गिर गए। आननफानन उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने 74 वर्षीय कलाकर को मृत घोषित कर दिया। हार्ट अटैक मौत की वजह बताई जा रही है। 
विज्ञापन
मौत के बाद रखा शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के मोहनपुर में रामलीला के मंच पर ही प्रसिद्ध कलाकार की हार्ट अटैक से मौत हो गई। जय मां संतोषी आदर्श रामलीला समिति तिवारीपुर के कलाकार मवैया निवासी  कुंवर बहादुर सिंह उर्फ भूवर (74) बीती रात मोहनपुर मे रामलीला के मंचन में शामिल थे।

विज्ञापन


इस दौरान कुंवर बहादुर मंच पर अद्भुत राजा (पेटहवाराजा) का अभिनय करने के लिए गाना गाते हुए मंच पर पहुंचे। दर्शक हंस रहे थे कि अचानक उन्हें हार्ट अटैक आया । वह मंच के बगल बांस पकड़ कर कर गिर गए।  पहले तो मंच में मौजूद साथी कलाकारों को लगा कि यह अभिनय का हिस्सा है लेकिन जब आवाज लगाने के बाद भी वह जमीन पर बेसुध पड़े रहे तो लोगों को शंका हुई।

कई पात्रों का अभिनय करते थे  कुंवर बहादुर

पास जाकर देखा तो वो अचेतावस्था में थे। आननफानन कमेटी के लोग उन्हें पास ही स्थित अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। रामलीला देख रहे दर्शकों को भी यह आभास नहीं हुआ कि उनकी मौत हो गई। कुंवर बहादुर सिंह रामलीला में कई पात्रों का अभिनय करते थे।
ये भी पढ़ें: चंदौली पहुंचे शिवपाल सिंह यादव ने कहा- भाजपा के 99 गलती माफ करेंगे, 100वीं पर देंगे करारा जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन

  त्योहार के मौके पर हर साल रामलीला में निभाई अपनी भूमिका के लिए इलाके में उनकी अलग पहचान होती थी। मौत की खबर लगते ही घर में कोहराम मच गया। गांव में मातम छा गया। घटना के बाद रामलीला के आयोजन को बंद कर दिया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें