फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बच्चों के विवाद में भिड़े दो वन दरोगाओं के परिवार, एक की पत्नी का सिर फूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
-मड़िहान वन रेंज की आवासीय कॉलोनी में मारपीट, दोनों पक्षों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मड़िहान। मड़िहान वन रेंज कार्यालय परिसर की आवासीय कॉलोनी में बृहस्पतिवार शाम बच्चों के विवाद में दो वन दरोगा संजय गुप्ता और अजय शुक्ला के परिवार भिड़ गए। मारपीट में लाठी लगने से वन दरोगा संजय गुप्ता की पत्नी ममता गुप्ता का सिर फट गया। घायल महिला का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मड़िहान में इलाज कराया गया। दोनों पक्षों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।
वन रेंज मड़िहान के आवासीय परिसर में वन दरोगा संजय गुप्ता और अजय कुमार शुक्ला का परिवार रहता है। बृहस्पतिवार शाम दोनों परिवारों के बच्चे परिसर में खेल रहे थे। इसी दौरान किसी बात के लिए बच्चों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बड़ों तक पहुंच गया। आरोप है कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान लाठी लगने से संजय की पत्नी ममता गुप्ता का सिर फट गया। उन्हें गंभीर चोट आई और खून बहने लगा। परिजन उन्हें आनन-फानन में सीएचसी मड़िहान ले गए।
विज्ञापन

पीड़िता ने मड़िहान थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वन क्षेत्राधिकारी डीएस नेगी ने बताया कि परिसर में दो वन दरोगाओं के बच्चों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद दोनों परिवारों के परिजनों में भिड़ंत हो गई। एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष मड़िहान रविंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि बच्चों के विवाद को लेकर वन विभाग के दो कर्मचारियों के परिवारों में मारपीट हुई है। दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें