फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धीमे निर्माण कार्य पर जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार एवं नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह ने मां विंध्यवासिनी मंदिर के पास हो रहे विंध्य कॉरिडोर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने विभाग द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने विंध्यवासिनी मंदिर के उत्तर दिशा में अन्नपूर्णा मंदिर के पास बन रहे पिलर का भी जायजा लिया। जिलाधिकारी ने मंदिर से पिलर की दूरी की जानकारी राजकीय निर्माण निगम के अधिकारियों से लिया एवं कॉरिडोर के नक्शे को सही माप के साथ करवाने का निर्देश दिया। पक्का घाट पर पहुंचे जिलाधिकारी ने सीवर का कार्य जल्द समाप्त कर कार्य को तीव्र गति से करने की हिदायत दी। इस दौरान, नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह, पीडब्ल्यूडी जेई प्रवीण कुमार चौहान, पर्यटन अधिकारी नवीन कुमार सिंह व अन्य जेई, ऐई के साथ अन्य अधिकारी मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें