फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलकल के अवर अभियंता से मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
लालडिग्गी स्थित नगर पालिका के प्रधान कार्यालय पर शुक्रवार को नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने जलकल अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक की। इस दौरान जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर जलकल के अवर अभियंता से स्पष्टीकरण मांगा गया।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि जलकल के अधिकारियों द्वारा जनसमस्याओं के निस्तारण में देरी की कई बार शिकायत आ रही है। इस पर नपाध्यक्ष ने जलकल के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक की गई। बैठक में अधिकारियों को सख्त हिदायत दी गयी कि जनसमस्याओं का निस्तारण किसी भी दशा में दो दिनों में करें। जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। पालिकाध्यक्ष से कई सभासदों एवं आम जनता द्वारा अवर अभियंता के खिलाफ शिकायत करते कहा कि कई बार शिकायत करने और काल करने पर जबाब नहीं दिया जाता एवं समस्यओं के निस्तारण में लापरवाही भी बरती जा रही है। अध्यक्ष ने कार्य में लापरवाही बरतने पर अवर अभियंता अंजली यादव से स्पष्टीकरण मांगा है। पालिकाध्यक्ष से मिनी ट्यूबवेल और हैंडपंप के मरम्मत में पैसे मांगने की शिकायत की भी आ रही थी। नपाध्यक्ष ने कर्मचारियों को कड़ी हिदायत देते हुये कहा कि कोई भी कर्मचारी मरम्मत का पैसा मांगता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुये कार्य से सेवा मुक्त कर दिया जायेगा। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी ओमप्रकाश, अभियंता सुधीर वर्मा, अवर अभियंता अंजली यादव, फोरमैन देवेंद्र बहादुर सिंह, हैंडपंप सुपरवाइजर लालचन्द यादव एवं अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें