फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटरों के बारे में पुलिस को नहीं पता चल सका को सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम और एसपी कार्यालय के पास सिंचाई विभाग के चालक व ठेकेदार की हत्या मामले में पुलिस ने शुक्रवार को पांच लोगों को उठाकर पूछताछ की। इस दौरान ठेकेदारी के विवाद में हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस प्रत्येक बिंदु पर जांच कर रही है। पुलिस को यह जानकारी नहीं पता चल सका है कि गोली मारने वाले शूटर कचहरी पुलिस चौकी से एसपी आवास की ओर गए या एसपी कार्यालय वाले रोड की ओर भागे थे।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के कैलाशपुरी कालोनी निवासी 55 वर्षीय मूलचंद पाल मंगलवार की रात सवा नौ बजे सिविल लाइंस रोड पर रमईपट्टी से कचहरी पुलिस चौकी की ओर आ रहे थे कि रास्ते में एक रेस्टोरेंट के सामने बदमाशों ने उनके ऊपर फायरिंग शुरू कर दी। इसमें दो गोली उनके पीठ पर और एक बाएं कान के नीचे लगी। इससे उनकी मौत हो गई। मामले में पुलिस छानबीन में जुटी। हत्या वाले दिन एक संदिग्ध को पकड़कर पूछताछ की। इसके बाद पुलिस ठेकेदारी, भूमि-जमीनी विवाद आदि एंगल पर जांच कर रही है। एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा और सीओ सिटी प्रभात राय ने ठेकेदारी संबंधी मामले का लेकर पांच लोगों से पूछताछ किया। पुलिस छोटे-बड़े, नए-पुराने सभी ठेको की जांच कर रही है। अब तक की जांच से यही माना जा रहा है कि ठेके के लिए हत्या कराई गई है। हत्या के कारण तक तक पुलिस पहुंचती दिख रहा है, पर हत्यारों के बारे में पुलिस को अब तक कोई सुराग हासिल नहीं हो सका है। हत्या करने के बाद बदमाश कचहरी पुलिस चौकी से किस ओर भागे इस बारे में पुलिस को अभी कोई सुराग हासिल नहीं हो सका है। पुलिस कचहरी पुलिस चौकी के चारों तरफ लगे सीसी कैमरों की पड़ताल कर चुकी है, पर बाइक सवार हत्यारों के बारे में कोई सुराग हासिल नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें