मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को मास्टर ट्रेनरों को ईवीएम मशीन का प्रशिक्षण दिलाया गया। प्रशिक्षण में उप जिला निर्वाचन अधिकारी व अपर जिला मजिस्ट्रेट शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि ईवीएम संचालित करने का जितना अच्छा प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर लेंगे, उतने ही अच्छे ढंग से पीठासीन अधिकारियों व अन्य निर्वाचन में लगे कर्मचारियों को प्रशिक्षित कर सकेंगे।
उन्होने कहा कि ईवीएम के प्रत्येक बिंदु की जानकारी होने से निर्वाचन कार्य कराने में उतनी ही आसानी होगी। प्रशिक्षण के दौरान उन्होने सभी मास्टर ट्रेनरों से कहा कि अभी द्वितीय प्रशिक्षण भी कराया जायेगा। उसके बाद भी यदि किसी को ईवीएम मशीन के संबंध कोई जानकारी लेनी हो तो वे सिटी विकास खंड अंतर्गत ग्राम भिस्कुरी में ईवीएम मशीन गोदाम पर जाकर प्रशिक्षण प्राप्त कर सकता हैं। अलग से प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिये वहां पर व्यवस्था की गयी है। इस अवसर पर बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट, वीवी पैट के संचालन करने के साथ ही प्रत्येक मशीनो को एक दूसरे से केबिल कनेक्शनों से कनेक्ट करना मतदान पत्र लगाना माक पोल सहित अन्य गतिविधियों की जानकारी दी गयी। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर अश्वनी सिंह अलावा सभी मास्टर ट्रेनर उपस्थित रहे।