नगर के बीरशापुर स्थित बाण सागर गेस्टहाउस सखौरा के सभागार में रविवार को बैठक हुई। कहा गया कि पेंशनर्स की हर समस्या के समाधान के लिए पूरी टीम सतत प्रयत्नशील रहेगी।
संयुक्त पेंशनर्स कल्याण समिति विध्याचल मंडल मीरजापुर के संयोजक राजेंद्र त्रिपाठी उर्फ लल्लू तिवारी की अध्यक्षता में बैठक हुई। उन्होंने कहा कि वे संगठन के लिए सदैव उपस्थित रहेंगे। निवर्तमान संयोजक विजयशंकर दुबे ने कहा कि विध्याचल मंडल के सभी पेंशनर्स संगठन अत्यंत ऊर्जावान व संघर्षशील हैं। संघर्ष के मामलों में यह मंडल पूरे प्रान्त में अग्रणी रहा है। पीपीएस रिटायर्ड ऑफिसर्स एसोसिएशन के सचिव लालचंद दुबे ने नए नेतृत्व पर विश्वास व्यक्त किया। सेवानिवृत्त डिप्लोमा इंजीनियर्स कल्याण संघ के मंडल सचिव आरपी उपाध्याय एवं जिलाध्यक्ष जीसी श्रीवास्तव ने पेंशनर्स के हितों की लड़ाई में बढ़ चढ़ कर भागीदारी करने की बात कही। विद्युत पेंशनर्स परिषद के अध्यक्ष उमेश चंद श्रीवास्तव ने कहा कि समिति के हर आवाहन पर विद्युत परिषद पूरी ताकत के साथ अपनी उपस्थिति तय करेगा। राजकीय सिविल पेंशनर्स परिषद के जिलाध्यक्ष दिनेश दुबे ने हर संभव सहयोग का संकल्प लिया। उप्र पेंशनर्स कल्याण संस्था के जनपद सचिव महानंद ने कहा कि समिति के हर आंदोलन व आवाहन पर पेंशनर्स कल्याण संस्था अग्रणी भूमिका निभाएगा। आर सिंह, संगम लाल, वंश लोचन पांडेय, लवकुश पांडेय, प्रेम सिंह, अमरेश यादव, काशीनाथ, धर्मदेव उपाध्याय, शोभनाथ भारती, राममूरत यादव, वी लाल, चंद्रभूषण वर्मा, मदनमुरारी, पूर्णमासी सोनकर, हौसिला प्रसाद मिश्र टीएन मिश्र रहे।