मिर्जापुर। जिले में मंगलवार को पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। तीन पालियों में हुई इस परीक्षा में पंजीकृत परीक्षार्थियों से कम उपस्थिति रही।
रमईपट्टी स्थित एक निजी संस्थान में इस परीक्षा का आयोजन किया गया। हालांकि परीक्षा ऑनलाइन होनी थी। इसलिए कंप्यूटर वाले संस्थान में आयोजन किया गया। तीनों पालियों में 90-90 परीक्षार्थियों का पंजीकरण था लेकिन पहली पाली में 65, दूसरी पाली में 62 और तीसरी पाली में 59 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इस अवसर पर नोडल अधिकारी विवेक मल्होत्रा व अन्य थे।