फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत आपूर्ति ठप कर अभियंताओं ने किया धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रमंडगंज। उत्तरप्रदेश राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ के आह्वान पर बुधवार को बरौंधा पावर हाउस के विद्युत कर्मचारियों ने शाम चार बजे से शाम छह बजे तक धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

नेतृत्व कर रहे जिलाध्यक्ष इं. राजेश कुमार गौतम ने कहा कि ऊर्जा नियमों के प्रति शीर्ष प्रबंधन की तानाशाही से क्षुब्ध होकर अभियंताओं ने यह निर्णय लिया है। कहा कि यदि मांगों की अनदेखी की गई तो आगामी चार व पांच अप्रैल को सभी कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर चले जाएंगे। इस दौरान चार से पांच बजे तक बेलन बरौंधा उपकेंद्र की विद्युत सप्लाई बंद रही। धरना-प्रदर्शन में इं. विनय कुमार सिंह, तपन कुमार, जयप्रकाश व इंजीनियर रमापति के साथ अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें