फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर में दर्दनाक हादसा: ट्रक से कुचलकर इंजीनियर की मौत, बहन की विदाई कराने जा रहा था ससुराल

Sat, 23 Oct 2021 08:59 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
विज्ञापन
मृतक, फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बाइक से जा रहे निजी कंपनी के इंजीनियर की मिर्जापुर जिले के कटरा कोतवाली क्षेत्र के बसही के पास शनिवार की सुबह ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस ने शव की शिनाख्त के बाद परिजनों को सूचना दी। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


मिर्जापुर जिले के जिगना थाना क्षेत्र के सेमरी गांव निवासी नीरज बिंद(28) पुत्र अछैवरनाथ बिंद दिल्ली में एक निजी कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्य करता था। एक माह पूर्व छुट्टी पर घर आया था। शनिवार की सुबह बहन की विदाई कराने के लिए बाइक से वह उसके ससुराल हरिहरपुर बेदौली जा रहा था।

कटरा कोतवाली क्षेत्र के बसही के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दिया। जिससे वह गिर पड़ा और उसका सिर पहिए के नीचे आ गया। उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची कटरा कोतवाली पुलिस ने मृतक की शिनाख्त के बाद परिजनों को सूचना दी। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। नीरज दो भाइयों में छोटा था। उसकी शादी हुई थी, पर कोई संतान नहीं है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें