फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदोन्नति के लिए शिक्षकों ने दिया धरना

Sun, 01 Feb 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 शिक्षक संजय कुमार सिंह ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि बीएसए द्वारा बार-बार आश्वासन के बाद भी पदोन्नति सूची जारी नहीं किया जा रहा है। जिससे शिक्षकों में काफी रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि पदोन्नति सूची जारी करने पर मजबूर होकर धरना प्रदर्शन करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि यदि पदोन्नति सूची जारी नहीं किया गया तो शिक्षक भूख हड़ताल करने को बाध्य होंगे। माता प्रसाद सिंह ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत सहायक अध्यापकों की पदोन्नति के लिए काउंसलिंग दो और तीन जनवरी को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पटेहरा में कराई गई थी। लेकिन आज तक पदोन्नति सूची जारी नहीं किया गया।

विजय ध्रुपद ने कहा कि पदोन्नति सूची जारी नहीं होने से शिक्षकों में रोष व्याप्त है। धरना करने वालो में सुनील कुमार मिश्र, विनय कुमार सिंह, शीला देवी, नीतू यादव, परवेज अख्तर, जाहिद अकबर, आशुतोष, श्रीकांत जायसवाल, संजीव जायसवाल, अभिषेक द्विवेदी, रीता कुमारी सिंह, महेश प्रसाद, राम सिंह, चंद्रेश सिंह पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें