फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमुख सचिव के निरीक्षण में मिलीं खामियां

Sat, 31 Jan 2015 12:57 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 प्रमुख सचिव रेशम नवतेज सिंह के निरीक्षण में शुक्रवार को आरईएस विभाग के कार्यालय में तमाम खामियां मिली। कार्यालय में साफ सफाई का अभाव और यत्र -तत्र बेतरतीब रखी फाइलों को देख उनका मूड आफ हो गया।

उन्होंने अधिशासी अभियंता को जमकर फटकार लगाई। कार्यालय में धूल फांक रही कुछ फाइलों, डाक व स्टाक की पत्रावलियों को अपने साथ लेते गए। 

प्रमुख सचिव नवतेज सिंह शुक्रवार को विकास भवन में बैठक करने के बाद आरईएस विभाग का निरीक्षण किया गया। प्रमुख सचिव नवतेज सिंह सबसे पहले अधिशासी अभियंता के कक्ष में पहुंचे।
विज्ञापन


 कार्यालय में तैनात कर्मचारियों की संख्या की जानकारी ली। साथ ही उनके तैनाती से संबंधित सारे रिकार्ड का भी निरीक्षण किया। इसके बाद वे एक -एक कर कक्ष सहित उसमें रखे अभिलेखों की जांच किया।

इस दौरान पत्रावलियों के सुव्यवस्थित नहीं रखने व गंदगी पर डांट पिलाते रहे। डाक पत्रावलियों की जांच में 11 दिसंबर 2014 को विजली विभाग और आठ जनवरी एई डीआरडीए को भेजा गया पत्र मिला।

जिस पर प्रमुख सचिव सारे पत्रावली को अपने साथ उठा ले गए। इसके बाद खिड़की का दरवाजा खोलते ही गिर जाने और बक्से में रखी पत्रावलियों के दीमक लगने से मिट्टी बन जाने को देख वे भौचक रह गए।
विज्ञापन


 इतना ही नहीं मेज व कुर्सी एक ही में जंजीर से बंधा मिला। फिर क्या था, प्रमुख सचिव ने अधिशासी अभियंता से पूछा की कभी कक्ष का निरीक्षण किए हैं कि नहीं। जिस पर अधिशासी अभियंता ने कहा कि सर किया गया है। इसके बाद भी गंदगी व अव्यवस्थित पत्रावलियां मिल रही हैं।   

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें