फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: वेतन मिलने पर कर्मचारियों ने जताई खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर पालिका कर्मचारी संघ के अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों ने बकाया वेतन, महंगाई भत्ता और बोनस मिल जाने पर खुशी जताई है। कर्मचारियों ने शनिवार को सुबह कैंप कार्यालय पहुंचकर नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केसरी को धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन

नगर पालिका कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अश्वनी कुमार एवं संगठन मंत्री आनंद कसेरा ने नगर पालिका अध्यक्ष को पत्रक सौंपकर नियमित, संविदा एवं आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का वेतन दीपावली से पहले भुगतान करने की अपील की थी। इसके साथ ही सेवानिवृत्त एवं नियमित कर्मचारियों के तीन वर्ष के बोनस एवं चार साल के महंगाई भत्ते का एरियर भी देने की मांग की थी। नगर पालिका अध्यक्ष ने नगर पालिका कर्मचारी संघ की मांग पर अधिशासी अधिकारी अंगद गुप्ता एवं अन्य अधिकारियों को दीपावली से पहले भुगतान करने का निर्देश दिया था। बृहस्पतिवार को सितंबर एवं शुक्रवार को अक्टूबर माह के वेतन का भुगतान आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को कर दिया गया। इसके साथ ही चार वर्षों बाद नियमित एवं संविदा कर्मचारियों के बोनस और डीए एरियर का भुगतान भी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें