फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं संकट तो कहीं पानी की बर्बादी

Sat, 21 May 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर।
विज्ञापन
नगर पालिका क्षेत्र के हयातनगर में क्षतिग्रस्त पाइप से गिरता पानी। - फोटो : mirzapur
विज्ञापन
जब पूरा पहाड़ी क्षेत्र बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहा है              ऐसे में नगर में कई स्थानों पर              पानी की बर्बादी हो रही है। कई स्थानों पर पाइपों से पानी लीक हो कर जहां तहां बह रहा है। न तो जिन घरों में यह पानी पहुंच रहा है उनको कोई परेशानी हो रही है और न  ही तालाबों को भरवाने के              लिए मशक्कत कर रहे जिला प्रशासन का ही ध्यान इस ओर                               जा रहा है। 
विज्ञापन



नगर के कटरा बाजीराव के पूरे इलाके में पानी की बर्बादी हो रही है। सड़क के किनारे पटरियों पर कई स्थानों पर नगरपालिका ने यहां कई नल लगवाएं हैं, इनमें से अधिकांश में टोटिंया नहीं हैं।            इससे हजारों लीटर पानी गिर कर रोजाना बर्बाद हो रहा है।  देवपुरवा स्थित हयात नगर में नलों की टोंटियां टूटी हैं। यहां कई घरों के सामने नल लगाए गए हैं।                  


सुबह शाम पानी आपूर्ति के   समय पानी की बर्बादी देखने को मिलता है। यहां कई स्थानों पर पाइप फटने के कारण पानी बौछार मारता है। पाइप के फटे होने से दूषित पानी का भी आपूर्ति घरों तक हो रहा है।  इसी तरह विन्ध्याचल के शिवपुर स्थित रेलवे क्रासिंग के पास लगे नल में टोंटी न होने से पानी की बर्बादी होती है। वहीं नगर के रुक्खड़ घाट में नल टूटा होने  के कारण पाइप से पानी गिर   रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें