फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur: औंधे मुंह शौचालय टंकी में गिरा हाथी, काफी देर तक छटपटाता रहा, निकालने से पहले मौत

Mon, 13 Jun 2022 06:35 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, मिर्जापुर

सार

मिर्जापुर जिले के जिगना क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक हाथी दुर्भाग्यवश शौचालय की टंकी में औंधे मुंह गिर गया। जब तक जेसीबी की मदद से उसे निकाला जाता तब तक हाथी की मौत हो गई।
विज्ञापन
औंधे मुंह शौचालय टंकी में गिरा हाथी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के मिर्जापुर जिले के जिगना क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक हाथी दुर्भाग्यवश शौचालय की टंकी में औंधे मुंह गिर गया। हाथी पर बैठा महावत और दो बच्चे छिटककर दूर जा गिरे। शौचालय की टंकी में गिरने के कारण हाथी छटपटाने लगा। जबतक जेसीबी की मदद से उसे निकाला जाता तबतक हाथी की मौत हो चुकी थी। 

विज्ञापन


घटनास्थल पर पहुंचे हाथी मालिक के आंख में आंसू आ गए। हाथी की कीमत लाखों में बतायी जा रही है। जिगना थाना क्षेत्र के बघेडाकला निवासी रमेश तिवारी और विनोद कुमार तिवारी की हाथी को लेकर महावत पिंटू सोमवार को बघेडा खुर्द के मिसिरपट्टी गांव गया था। हाथी पर दो बच्चों शिवा (10) पुत्र हरिशंकर और रितेश (8) पुत्र दिनेश को बैठा कर महावत गांव में सैर करा रहा था।

इस दौरान हाथी दिनेश कुमार पुत्र शोभनाथ के मकान के सामने पहुंचा। शौचालय की टंकी पर हाथी के पैर रखते ही पटिया टूट गया और हाथी औंधे मुंह 10 फिट गड्ढे में समा गया। हाथी पर सवार महावत और दोनों बच्चे छिटककर दूर जा गिरे। शौचालय के टंकी में हाथी गिरने की खबर जंगल में आग की तरह फैली।

विज्ञापन
विज्ञापन

देखते ही देखते मौके पर भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने हाथी को निकालने का भरसक प्रयास किया लेकिन वजन होने के चलते लाचार रहे। काफी देर तक मल-मूत्र भरे शौचालय की टंकी गजराज छटपटाता रहा। करीब दो घंटे बाद जेसीबी मंगाया गया। टंकी के अगल-बगले जमीन की खोदाई कर करीब चार घंटे बाद हाथी को बाहर निकाला गया लेकिन तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। हाथी मालिक के परिवार को जब घटना की सूचना मिली तो कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें