फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: आधी रात गुल हुई बिजली, सात घंटे बाद आई

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर में शनिवार की रात चार मोहल्लों की बिजली गुल होने से लोगों को रतजगा करना पड़ा। करीब सात घंटे बाद रविवार को सुबह नौ बजे आपूर्ति बहाल हुई। ऐसे में भीषण गर्मी और उमस के साथ मच्छरों की वजह से एक हजार से ज्यादा लोग बेहाल रहे। वहीं, सुबह पानी के संकट से भी लोगों को जूझना पड़ा।
विज्ञापन

शनिवार की रात करीब दो बजे उपकेंद्र का जंपर जलने के कारण वासलीगंज, घंटाघर, रामबाग समेत चार मोहल्लों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इन क्षेत्रों एक फेज पर लाइन आ रही थी लेकिन तो दूसरा फेज गायब था। गर्मी और उमस से परेशान लोग छत और घरों के बाहर टहलते रहे। वहीं, महिलाएं और बच्चे गर्मी से बेहाल रहे।
वासलीगंज के बाबूलाल और शामचंद्र ने बताया कि किस वजह से बिजली कटी है और कब आपूर्ति शुरू होगी, यह जानने के लिए कई बार अधिकारियों को कॉल की गई लेकिन किसी ने फोन तक नहीं उठाया। इसके बाद रविवार को सुबह करीब नौ बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। सात घंटे की बिजली कटौती से लोगों की दिनचर्या ही बिगड़ गई। चारों मोहल्लों में सुबह पानी के संकट से जूझना पड़ा।
विज्ञापन

विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता मनीष कुमार ने बताया कि फाल्ट के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी। ऐसा होता है कि एक ही फीडर का एक फेस आता है और दूसरा नहीं आता। कहा कि फाल्ट को सुबह ही ठीक कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें