फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर मालगाड़ी से कट कर बिजली मिस्त्री की मौत

विज्ञापन
ट्रेन से कटकर मृत विंध्याचल थाना क्षेत्र के ​शिवपुर बेदउर गांव निवासी रतन कमार बिंद। स्रोत- परि
विज्ञापन
मिर्जापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र के शिवपुर बेदउर गांव के पास घर से 50 मीटर दूर रात को काम करके घर लौटते समय डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर मालगाड़ी से से कट कर विद्युत मिस्त्री रतन कुमार बिंद (23) की मौत हो गई। उसके पास मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी गई।
विज्ञापन

शिवपुर बेदउर गांव निवासी पुरुषोत्तम ने बताया कि रतन बुधवार सुबह काम करने के लिए घर से निकला था। रात को नौ बजे घर लौट रहा था। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर की रेलवे लाइन पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आ गया। चालक ने हादसे की सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। उसके पास मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शिनाख्त की। रतन दो भाईयों में बड़ा था। एक वर्ष पहले शादी हुई थी। विंध्याचल थानाध्यक्ष अविनाश राय ने बताया कि मालगाड़ी से कटकर युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें