फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ओवरब्रिज पर खड़े ट्रक में अचानक लगी आग, धान समेत धू-धू कर जला वाहन

Thu, 02 Apr 2026 03:32 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

Mirzapur News: मिर्जापुर जिले में वाराणसी-रीवा हाईवे स्थित तुलसी गांव के ओवरब्रिज पर एक खड़े ट्रक में अचानक आग लगी। इस दौरान ट्रक में लगा धान भी जल गया। 
विज्ञापन
ट्रक में लगी आग को बुढ़ाते फायर कर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के लहंगपुर पुलिस चौकी अंतर्गत वाराणसी-रीवा हाईवे स्थित तुलसी गांव के ओवरब्रिज पर बृहस्पतिवार सुबह छह बजे खड़े ट्रक में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरा ट्रक धू-धू कर जलने लगा। हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
हैदराबाद से वाराणसी और गोरखपुर की ओर जा रहा ट्रक ओवरब्रिज पर खड़ा था। इसी दौरान ट्रक में अचानक आग लग गई। आसपास के ग्रामीणों ने धुआं और आग की लपटें देख शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। 

फायर ब्रिगेड के पहुंचने तक ट्रक आग की लपटों में घिर चुका था। टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक ट्रक का बड़ा हिस्सा जल चुका था। ट्रक चालक व स्वामी प्रतापगढ़ जनपद के जेठवारा थाना क्षेत्र निवासी 32 वर्षीय एजाज अहमद ने बताया कि ट्रक में धान लोड था। जिसे वाराणसी व गोरखपुर में उतारा जाना था। आग से ट्रक के टायर, बॉडी के साथ धान का कुछ हिस्सा भी जल गया। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Mau Accident: पेट दर्द का इलाज कराने दामाद के साथ गया था ससुर, ई-रिक्शा की टक्कर से टूटा पैर
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में बेयरिंग या वायरिंग घिसने से आग लगने की बात सामने आई। घटना के बाद पुलिस ने धान को दूसरे वाहन में उतरवाने की व्यवस्था कराई। इसके बाद क्रेन की मदद से जले ट्रक को हाईवे से हटाया गया। थाना प्रभारी अभय कुमार सिंह ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें