पड़री थाना क्षेत्र के वाराणसी-मिर्जापुर मार्ग पर गुड़खुली गांव के पास शुकवार की देर शाम शादी में शामिल होने आए मोपेड सवार को बोलेरो ने टक्कर मार दिया। इससे मोपेड सवार दो लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों घायलों को उपचार के पीएचसी पड़री ले गई। जहां डाक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंचे परिजन दोनों को लेकर ट्रामा सेंटर चले गए।
वाराणसी जिले के बड़ागांव थाना क्षेत्र के गड़वा काजी सराय निवासी कल्लू प्रजापति (60) अपने साथी बच्चा श्रीवास्तव (55) के साथ अपने भांजे विजय कुमार के पुत्री की शादी में शामिल होने के लिए मोपेड से पड़री थाना क्षेत्र के गुड़खुली गांव के पास आया था। शाम को शादी वाली घर में पहुंचने के बाद दोनों पड़री बाजार की ओर जाने के लिए निकले थे कि मिर्जापुर-वाराणसी मार्ग पर चुनार से मिर्जापुर की ओर आ रही बोलेरो ने धक्का मार दिया। इससे दोनों घायल हो गए। बोलेरो भी किसी शादी में जा रही थी। बोलेरो चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। जहां डाक्टर ने कल्लू को मृत घोषित कर दिया। बच्चा को रेफर कर दिया। मौके पर पहुंचे परिजन दोनों को ट्रामा सेंटर ले गए। मौत होने से शादी वाले घर में मातम छा गया। परिजनों में कोहराम मच गया है।